फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हैंड बॉल खिलाड़ी से युवक ने हड़पे 30 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)।
विज्ञापन

तिलवाड़ा गांव की महिला हैंडबॉल खिलाड़ी से एक युवक ने इंटरनेशनल गेम्स में चयनित कराने के नाम पर 30 हजार रुपये हड़प लिए। इतना ही नहीं उसे नेशनल स्तर की प्रतियोगिता का फर्जी सर्टिफिकेट भी दे दिया। फर्जीवाड़ा का पता लगने पर महिला खिलाड़ी ने थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तिलवाड़ा गांव निवासी शमशेद ने बताया कि उसकी बेटी साईना हैंडबॉल की खिलाड़ी है। वह अपने खेल की तैयारी करने में लगी हुई है। छपरौली के एक युवक ने साईना को इंटरनेशनल गेम्स में चयन कराने का झांसा देकर 30 हजार रुपये हड़प दिए और मध्यप्रदेश के खंडवा से फर्जी तरीके से हैंड बॉल खेल में गोल्ड मेडल दिला दिया। नेशनल प्रतियोगिता का सर्टिफिकेट लेकर जब महिला खिलाड़ी ने दूसरी प्रतियोगिता में गई तो उसका सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया। उसने परिजनों को फर्जीवाड़ा के बारे में बताया। महिला खिलाड़ी परिजनों के साथ रविवार को थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें