खेकड़ा (बागपत)।
नगर के मोहल्ला विजय नगर स्थित संत शिरोमणि गुरू रविदास मंदिर समिति के सचिव प्रवीन बांबल के नेतृत्व में रविवार को मंदिर समिति के सदस्य खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने थाना प्रभारी एसपी सिंह से मिले और कहा कि मंदिर की दुकानों में रह रहे तीन दुकानदार अवैध रुप से शराब बेच रहे हैं। इससे मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। कई लोग शराब पीकर मार्ग पर उत्पात मचाते हैं और मार्ग से गुजरने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी भी करते हैं। इससे लोग परेशान हैं। एक सप्ताह पूर्व थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। उन्होंने थाना प्रभारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराकर दुकानें खाली कराने की मांग की। इस दौरान समिति के अध्यक्ष प्रवीन बांबल, महावीर सिंह आदि रहे।