बागपत। निवाड़ा पुलिस चौकी पर कार में अरुणाचल प्रदेश से तस्करी कर लाई जा रही अवैध शराब को पुलिस ने पकड़ लिया। कार से 28 पेटी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर को गिरफ्तार कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
यूपी-हरियाणा सीमा पर निवाड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज अनूप सिंह को मंगलवार की रात में सूचना मिली की कि हरियाणा की तरफ से कार में अवैध रूप से शराब तस्करी कर लाई जा रही है। पुलिस ने चौकी पर चेकिंग शुरू कर तो हरियाणा की तरफ से कार आती दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोक कर तलाशी ली तो उसमें से 28 पेटी अंग्रेजी शराब अरुणाचल प्रदेश मार्का बरामद हुई। पुलिस ने शराब तस्कर विनोद कुमार पुत्र रामकरण निवासी सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कार से सीज किया। एसआई अनूप सिंह ने शराब तस्कर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।