फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप करने के मामले में मेडिकल स्टोर संचालक सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। वहीं महिला की मेडिकल रिपोर्ट में अभी तक रेप की पुष्टि नहीं हुई है। स्लाइड जांच के लिए भेजी जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेरठ जनपद के सरधना कोतवाली क्षेत्र के एक महिला से बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मेडिकल स्टोर संचालक, उसके साले सहित तीन लोगों ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर गैंगरेप किया । महिला के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग निकले थे। इस संबंध में देर रात पीड़ित महिला की बहन ने कोतवाली पर मेडिकल स्टोर संचालन राम कुमार उर्फ काला, उसके साले समेत तीन के खिलाफ बलात्कार की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई । तीनों आरोपी अभी फरार बताए गए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। जिला अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला को उपचार के बाद छुट्टी मिल गई है। महिला की मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हो पाई है। अब महिला की स्लाइड लेकर जांच के लिए भेजी जाएगी। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि मामला में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कराई जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गैंगरेप पीड़ित ने दर्ज नहीं कराए बयान
बागपत। एसएसआई धर्मेंद्र सिंह संधू ने बताया कि रेप पीड़ित ने अपने बयान दर्ज कराने से मना कर दिया है। पुलिस ने कोतवाली में कई घंटे तक पीड़ित के बयान लेने की कोशिश की, लेकिन महिला ने कहा कि अपने परिजनों की इजाजत के बिना वह कोई बयान नहीं देगी। महिला कोर्ट में भी बयान देने नहीं गई। महिला अपनी बहन के साथ घर चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें