फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक सप्ताह में बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं तो आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

बावली-छछरपुर मार्ग पर राहगीरों के साथ आए दिन हो रही लूटपाट होने के विरोध मेें मंगलवार को छछरपुर गांव में तीन गांव के ग्रामीणों की पंचायत हुई। इसमेें लूटपाट की घटनाओं पर आक्रोश जताया। पंचायत में निर्णय लिया यदि पुलिस एक सप्ताह में बदमाशों को नहीं पकड़ती तो क्षेत्र के लोग आंदोलन शुरू करेंगे।
विज्ञापन

प्रधान छछरपुर अनिल कुमार एडवोकेट के आवास पर आयोजित पंचायत मेें गूंगा खेड़ी, बावली व छछरपुर गांव के ग्रामीण शामिल रहे। पंचायत की अध्यक्षता करते हुए प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ढीली कार्यशैली के चलते बावली-छछरपुर मार्ग पर आए दिन राहगीरों से कुछ बाइक सवार बदमाश लूटपाट कर रहे हैं। इससे ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। लूटपाट की घटनाओं को देख अन्य गांव के रिश्तेदारों ने गांव मेें आना तक बंद कर दिया। प्रधान गूंगा खेड़ी संजीव कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से लगातार इस मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। संचालन गौरव ने किया। पंचायत मेें पुलिस प्रशासन को सात दिन का अल्टीमेटम दिया, यदि सात दिन में पुलिस बदमाशों को नहीं पकड़ पाई तो ग्रामीण आंदोलन शुरू करेंगे। पंचायत में संजीव, रोहताश, दीपक, रोहित, मामचंद, महिपाल, विनोद, सुखवीर, अमरपाल, हरेंद्र, प्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें