फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में महिला सहित दो घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी युवक विष्णु मंगलवार को घायल अवस्था में खेकड़ा थाने पर पहुंचा। वहां उसने दी तहरीर में कहा वह अपने खेत में गेहूं काट रहा था। गेहूं काटते समय जब उसे प्यास लगी तो वह पास में ही पड़ोसी के नलकूप पर पानी लेने चला गया। जब वह पड़ोसी के नलकूप से डब्बे में पानी भर रहा था। तभी नलकूप मालिक ने उस पर पानी गंदा करने का आरोप लगाया। इसे लेकर हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई और नलकूप मालिक ने विष्णु को लाठी डंडे से हमला कर घायल कर दिया। खेतों में कार्य कर रहे किसानों ने हस्तक्षेप कर युवक को छुड़ाया। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल का सीएचसी में इलाज कराया। इसके अलावा नगर में ताई और भतीजे में हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। और युवक ने अपनी साठ वर्षीय ताई शांति को मारपीट कर घायल कर दिया। ताई को घायल कर युवक भाग गया। घायल वृद्धा परिजनों के साथ खेकड़ा थाने में पहुंची और भतीजे केे खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें