बड़ौत (बागपत)।
एक शराबी व्यक्ति ने रोडवेज बस में पहले उत्पात मचाया गया। बाद में बस में बैठी सवारियों के साथ अभद्र कर मारपीट कर दी। आक्रोशित सवारियों ने उसे बिजरौल गांव में बस से नीचे उतारकर धुना और सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा।
बुढ़ाना से बुधवार को एक रोडवेज बस आ रही थी, उसमें पुसार से एक शराबी व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर चढ़ा और उसने बस में जमकर उत्पात मचाना शुरू कर दिया। बस में बैठी सवारियों ने इसका विरोध किया तो उसने उनके साथ मारपीट कर दी। इससे यात्री आक्रोशित हो उठे और उन्होंने उसे बिजरौल गांव के बस स्टैंड पर बस से नीचे उतारकर उसकी धुनाई की। इससे भीड़ जमा हो गई। बाद मेें सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंपा।