बागपत। निकाय चुनाव को लेकर माहौल गरमाने लगा है। कोर्ट रोड पर बुधवार रात युवकों के दो पक्षों के बीच चुनावी चर्चा करते-करते लात-घूंसे चल गए। एक युवक घायल हुआ है। पुलिस ने मेडिकल के लिए सीएचसी भेजा।
बुधवार रात कोर्ट रोड पर सभासद पद के लिए दो दावेदारों के बीच समझौते के लिए कुछ युवक जमा हुए थे। इस बीच दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और देखते ही देखते लात घूंसे चल गए। झगड़े में इरशाद की नाक पर चोट लग गई। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। घायल इरशाद ने थाने पर पहुंचकर आरोपियों की शिकायत की। पुलिस ने घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी ले गई। पीड़ित को कार्रवाई का आश्वासन दिया। उधर, दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। दोनों के समर्थक जुट गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को खदेड़ा और गश्त की।