फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से जमानत पर छूटते ही गवाहों को धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल से जमानत पर छूटते ही गवाहों को धमकी
विज्ञापन

बागपत। हत्या के केस में जमानत पर जेल से छूटते ही आरोपी ने गवाहों पर समझौते का दबाव बनाया। धमकी दी यदि बात नहीं मानी तो जान से मार दिया जाएगा। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

गुराना गांव की महिला मीनू ने बृहस्पतिवार को बड़ौत कोतवाली पुलिस को बताया उसकी ननद प्रियंका की शादी तितरौदा गांव में हुई थी। प्रियंका की उसके ससुरालियों ने वर्ष 2015 में हत्या कर दी थी। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोपी जेेल गए थे। प्रियंका का ससुर होराम जेल से जमानत पर आया हुआ है। आरोपी उन पर केस में लगातार समझौते का दबाव बना रहे हैं। आरोपी होराम अपने तीन साथियों के साथ 27 जून को घर आया और समझौते का दबाव बनाने लगा। धमकी दी यदि समझौता नहीं किया तो उनको जान से मार दिया जाएगा। इसके बाद आरोपी चले गए। इससे उनका पूरा परिवार भयभीत है। उसने अपने परिवार की सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में आरोपी होराम और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। कोतवाल रनवीर सिंह ने कहा केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें