बड़ौत (बागपत)। बड़ौली रोड चौराहे से सटे जिंदल ट्रेडिंग कंपनी के नाम से बिजली की दुकान मेें छत में नकब लगाकर चोर लाखों का सामान ले उड़े। सूचना पर वहां पर व्यापारी एकत्र हुए और उन्होंने आक्रोश जताते हुए चोरी की घटना के खुलासे की मांग की।
जिंदल ट्रेडिंग कंपनी के मालिक नीरज जैन मंगलवार को दुकान बंद कर घर गए थे, बुधवार को जब सुबह उन्होंने दुकान खोली तो पीछे छत पर नकब लगी थी और चोर 30 कॉपर की रील उठाकर ले गए, इनकी कीमत ढाई लाख बताई गई। इसकी सूचना जब व्यापारियों को लगी तो वे एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी, पुलिस के न पहुंचने पर आक्रोश जताया। व्यापारी नेता अंकुर जैन, नितिन जैन का कहना था कि नगर मेें आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। पुलिस को इस घटना की जानकारी दे दी गयी, लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। बाद में पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। नीरज जैन ने कोतवाली पर तहरीर दी। आक्रोश जताने वालों में मुदित जैन, नवनीत जैन, डीके जैन, नवीन कुमार, मुकेश शर्मा शामिल रहे।