फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, ग्रामीणों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम ककरौली क्षेत्र में बस स्टैंड पर निकट गांव को जाने के लिए 55 वर्षीय एक वृद्ध महिला बस के इंतजार में खड़ी थी। इस दौरान बाइक सवार दो लोग वहां पर पहुंचे और उसको गांव में छोड़ने की बात कही। महिला उनके बाइक से गांव की ओर चल दी। इन युवकों ने जंगल में बाइक को रोका और उसको खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। शोर मचाने खेतों में काम करने वाले मजदूर खेत की ओर दौड़ पड़े। जिस पर बाइक सवार भाग निकले। पुलिस ने पीड़िता महिला से घटनाक्रम के बारे में पूछताछ की। पुलिस ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें