खेड़की गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर युवक की पिटाई का वीडियो वायरल के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा।
23 अक्तूबर को बावली गांव निवासी अनुज पुत्र कृष्णपाल अपने दोस्त अन्नु पुत्र अमरदीप के साथ जिला कारागार से बाइक पर घर वापस लौट रहा था। खेड़की गांव के पास दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर चार युवकों ने उन्हें रोक लिया और दोनों के साथ मारपीट की। पुलिस ने अनुज की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कराई। इस पिटाई का वीडियो दस दिन बाद वायरल हुआ । पुलिस ने एनसीआर को मुकदमे में तरमीम कर लिया। पुलिस ने रिजवान पुत्र यासीन, नदीम पुत्र बाबू, मोहित उर्फ डेंजर पुत्र अरुण निवासी बड़ौत, अर्जुन पुत्र जितेंद्र निवासी सरूरपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। एसआई आनंद प्रकाश ने पुलिस फोर्स के साथ लधवाड़ी मोड़ के पास से आरोपी नदीम, मोहित और अर्जुन को गिरफ्तार किया। जबकि रिजवान मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उन्हें जेल भेजा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।