फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगल में पांच लोगों ने घर में घुसकर हमला किया

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

छपरौली थाना क्षेत्र के नांगल गांव में रंजिश को लेकर यूपी पुलिस के सिपाही सहित पांच लोगों ने घर में घुसकर लाठी और डंडों से हमला किया। इसमें चाचा और भतीजा गंभीर घायल हो गए। इस संबंध में पांच आरोपियों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया।
विज्ञापन

नांगल गांव निवासी मोनू कुमार पुत्र ओमपाल ने बताया कि गांव के ही टिंकू पुत्र हरबीर से हमारी रंजिश चल रही है। टिंकू यूपी पुलिस का सिपाही है और हाल में अमरोहा जनपद में तैनात है। शनिवार को दोपहर के समय एक बजे के लगभग वह अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान टिंकू वहां आया और गाली गलौच कर आरपार की लड़ाई की बात करने लगा। इसे लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद टिंकू पांच-छह लोगों के साथ लाठी और डंडे , तमंचे लेकर उनके घर पहुंचे और घर में घुसकर उसके चाचा जयपाल पुत्र मोहर सिंह और चचेरे भाई सोनू पुत्र वेद पाल पर हमला बोल दिया। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। सूचना पर पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को सीएचसी छपरौली में भर्ती कराया। यहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर किया। इस संबंध में मोनू कुमार ने यूपी पुलिस के सिपाही टिंकू, नीटू पुत्र सुरेंद्र, लाला पुत्र रामनिवास, सत्ता पुत्र कटार सिंह, पोटा पुत्र रामवीर के खिलाफ छपरौली थाने में मुकदमा दर्ज कराया। इस संबंध में छपरौली थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जल्दी ही आरोपियों पकड़ कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें