बड़ौत (बागपत)। खामपुर गांव में भंडारे को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों मेें लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। कुछ देर तक पथराव भी हुआ। इसमेें दो महिला समेत पांच लोग घायल हुए हैं। उन्हेें सीएचसी से रेफर किया गया है। दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
गांव मेें शुक्रवार को शिव चौदस पर कृष्ण पक्ष के लोगों ने भंडारे का आयोजन किया था और भंडार सकुशल संपन्न हो गया। देर शाम गांव के प्रवीण ने कहा कि उसे भंडारे मेें पूछा नहीं गया और न ही सहयोग लिया गया। इस बात पर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते पथराव हो गया और लाठी-डंडे चल गए। इसकी सूचना पर पुलिस पहुंची और घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया गया। घायलों मेें कृष्ण, उसकी बेटी मेनका, बेटा मिंटू, योगेश और दूसरे पक्ष से रीना पत्नी प्रवीण घायल हुए हैं।