बड़ौत (बागपत)।
गंाधी रोड पर सोमवार को दोपहर के समयधार्मिक आयोजन में जा रही एक युवती से वहां पर पहले से खड़े एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक धमकाने लगा। इससे आक्रोशित युवती ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया और शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोगों को आता देखकर युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकला।
गांधी रोड पर एक व्यक्ति के यहां पर सोमवार को धार्मिक कार्यक्रम चल रहा था। सहेली द्वारा निमंत्रण देने के बाद जब एक युवती गांधी रोड पर चल रहे धार्मिक आयोजन मेें जाने लगी, तभी दिगंबर जैन डिग्री कॉलेज के पास बाइक पर खड़े एक युवक ने युवती का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने विरोध किया तो युवक उससे धमकाने लगा, इस पर युवती ने साहस कर आरोपी युवक को थप्पड़ मार दिया और शोर मचा दिया। युवती के शोर की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े तो युवक बाइक पर सवार होकर वहां से युवती को देख लेने की धमकी देकर भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।