फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत के होटल संचालक से मांगी पांच लाख की रंगदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। शहर में एक होटल संचालक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख के देवर ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। होटल संचालक की तहरीर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख के देवर सहित सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बड़ौत के बिनौली रोड निवासी भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर दिल्ली स्टैंड के पास मन्नत होटल है। कुछ लोग उससे रंजिश रखते हैं। आरोपी तीन लोग अपने तीन-चार साथियों के साथ मिलकर छह जनवरी की सुबह होटल पर पहुंचे और उसको धमकाना शुरू कर दिया। इस दौरान उससे पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इससे वह दहशत में है। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि इस मामले में आरोपी अश्वनी पुत्र बीरबल, निवासी वाजिदपुर, सुधीर पुत्र बाबूराम, राजीव राठी पुत्र तेजपाल निवासी टीकरी और तीन-चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी अश्वनी बड़ौत की पूर्व ब्लाक प्रमुख अनीता का देवर है। बालियान के मुताबिक प्रथम दृष्टता मामला होटल के रुपये के लेनदेन का है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी मांगी जा चुकी है रंगदारी

केस : 1
रटौल में व्यापारी को 20 लाख
की रंगदारी मांग मारी गोली
बागपत। रटौल के लोहा व्यापारी सुनील की दुकान में बीस लाख रुपये की रंगदारी की चिट्टी फेंककर गोली मारी थी। पुलिस की विवेचना में सामने आया था कि जेल से सजायाफ्ता हरेंद्र बली ने रंगदारी मांगी है। वारदात को अंजाम हरेंद्र के गुर्गों ने दिया था।
विज्ञापन


केस: 2
जेल से ही सुनील राठी ने मांगी डॉक्टर से रंगदारी
जिला कारागार से कुख्यात सुनील राठी ने रुड़की के डॉक्टर एनडी अरोड़ा से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है।

केस: 3
बड़ौत के दूध कारोबारी से हप्पू ने मांगी थी रंगदारी
बड़ौत के दूध कारोबारी वीरेंद्र से पांच लाख रुपये की 50 हजार रुपये के इनामी अजीत उर्फ हप्पू के नाम से रंगदारी मांगी जा चुकी है। इस मामले में पुलिस ने हप्पू के एक साथी को जेल भी भेज दिया है। जो रंगदारी की रकम लेने के प्रयास में था।
विज्ञापन


केस : 4
छपरौली के स्टोर संचालक से मांगी रंगदारी
छपरौली कस्बा में स्टोर संचालक और स्वीट कारोबारी से बदमाशों ने रंगदारी मांगी थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज हुआ था और पुलिस ने कार्रवाई की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें