फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अंकित तोमर को दी श्रद्धांजली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत।
विज्ञापन

शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहा। शहीद के घर पर श्रद्धांजलि देने वाले लोगों का तांता लगा रहा। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की। दूसरी तरफ अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन ने शहीद स्मारक पार्क पर मोमबत्ती जलाकर पुष्प भेंट कर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
शहीद अंकित तोमर के गांव वाजिदपुर में उनके घर पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा रहा। दूसरी तरफ तहसील में अधिवक्ताओं ने कार्य से विरत होकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ मांगी। इसमें बार के अध्यक्ष वेदपाल पंवार, महामंत्री आनंद तोमर, धर्मवीर तोमर, यशवीर चौहान, वीरेंद्र चौहान, ओमपाल सिंह, सुरेंद्र पाल, ब्रहमपाल निरंकारी, ईश्वर सिंह आदि रहे। वहीं अखिल भारतीय युवा अग्रवाल संगठन के सदस्यों ने शहीद स्मारक पार्क पर शहीद सिपाही अंकित तोमर को मोमबत्ती जलाकर और पुष्प भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसमें चेयरमैन अमित राणा, अग्रवाल समाज के प्रधान युगल किशोर गर्ग, आकाश बंसल, संजय गर्ग, सत्यपाल अग्रवाल, कुशांक बंसल, विशाल मित्तल, प्रदीप जैन, भास्कर दत्त शर्मा, डॉ. कुल प्रकाश, अनुज जैन, ललित जैन, प्रशांत, अक्षय, अर्चित, विशाल गुप्ता, लता चौधरी आदि रहे। शहीद अंकित के परिवार के सदस्य पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह ने आठ जनवरी को शहीद अंकित तोमर की श्रद्धांजलि सभा पैतृक गांव वाजिदपुर में होगी। उन्होंने बताया आठ जनवरी को सुबह के समय हवन होगा और दोपहर बाद शोकसभा होगी।
विज्ञापन

दोघट। टीकरी कस्बे में आपकी अपनी समिति के तत्वाधान में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिसमें यूपी पुलिस के शहीद जवान अंकित तोमर को श्रद्धांजली अर्पित की गई। शोकसभा में कस्बा वासियों के साथ-साथ व्यापारियों ने भी पहुंचकर शहीद सिपाही अंकित तोमर को भावभीनी श्रद्धांजली अर्पित की और दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि वाजिदपुर निवासी अंकित तोमर उत्तर परदेस पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था। तीन दिन पूर्व शामली के कैराना में मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से जवान शहीद हो गया था। हम सभी उनकी शहादत को सलाम करते है। देश ने एक बार फिर वीर सपूत खो दिया है। इस अवसर पर डॉ. अरूण राठी डॉ. पंकज राठी, अंकित राठी, आनंद प्रकाश, पप्पू राठी, शिव कुमार राठी, शनि राठी, अंकित राठी, सत्यवीर आर्य, पंकज जैन, विकास राठी, रविन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बिनौली क्षेत्र की शिक्षण संस्थाओं में शनिवार को शहीद सिपाही अंकित तोमर को श्रद्धांजलि अर्पित की। गुरुकुल इंटर नेशनल स्कूल जिवाना, आर्य कन्या इंटर कॉलेज जिवाना, एमजेएम पब्लिक स्कूल जिवाना, जय पारस पब्लिक स्कूल बिनौली, ग्रीन जूनियर हाईस्कूल बिनौली, मदर पब्लिक स्कूल बिनौली, चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज ग्वाली खेड़ा, इंटरमीडिएट स्कूल धनौरा सिल्वरनगर, श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज बुढे़डा, पर्ल ग्लोबल एकेडमी, शांति देवी कन्या इंटर कॉलेज फजलपुर में शहीद सिपाही अंकित तोमर की याद में श्रद्धांजलि सभा की। छात्र-छात्राओं, शिक्षकों ने मोमबत्ती जलाकर शहीद अंकित तोमर को नम आंखों से भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें