फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुराना में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

गुराना गांव में शनिवार की तड़के गांव में ही डेरी पर साइकिल पर दूध देने जा रहे एक व्यक्ति की बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना पर गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर पुलिस पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई।
मृतक जितेंद्र तोमर (42) पुत्र रामकला गुराना गांव का रहने वाला था। वह अविवाहित है और अपने ही भाई बिजेंद्र के साथ गांव में पशु पालन का कार्य करता है और दूध डेरी पर बेचना का कार्य करता था। उसका भाई बिजेंद्र भी अविवाहित है। शनिवार की तड़के चार बजे के लगभग साइकिल से दूध लेकर गांव में दयानंद की डेरी पर देने जा रहा था। तभी रास्ते में कुछ बदमाश मिले और उसकी कनपटी और सीने में दो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर गांव में दहशत फैल गई और काफी संख्या में लोग उधर दौड़े तो जितेंद्र खून से लथपथ मृत पड़ा था। सूचना पर कोतवाली प्रभारी हरे राम यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई बिजेंद्र ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना को रंजिश से जोड़ कर चल रही है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि शीघ्र इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिशन की गई जितेंद्र की हत्या
बड़ौत। मृतक जितेंद्र पांच भाई है। इनमें तीन अविवाहित है और दो की शादी हो चुकी है। तीन भाई हरियाणा में रहते हैं। घर में जितेंद्र और बिजेंद्र के अलावा कोई नहीं रहता है। दोनों ही दूध बेचकर अपना पालन पोषण करते थे। गांव वासियों का कहना है कि गांव में इनकी किसी से रंजिश चली आ रही है। इसे लेकर ही वारदात घटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें