फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले धमकी दी, फिर प्रेमिका के निकाह में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक गांव में पहले युवक ने प्रेमिका के निकाह कराने पर देख लेने की धमकी दी। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इस बीच निकाह होते ही युवक विदाई के समय पहुंच गया और हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को दोबारा हिरासत में लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव बना हुआ है। पकड़े गए युवक का कहना है कि वह दोनों शादी करना चाहते हैं, लेकिन युवती पर दबाव बनाकर उसकी शादी दूसरी जगह की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को क्षेत्र के गांव के एक युवक ने युवती के घर पहुंचकर धमकी दी यदि उसका निकाह किया तो वह देख लेगा। युवती के परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। बुधवार को निकाह की रस्म होने के बाद जैसे ही युवती की विदाई होने लगी तो वह युवक फिर युवती के घर पहुंच गया और हंगामा करने लगा। युवक का कहना था कि वह अपनी प्रेमिका का निकाह कहीं दूसरी जगह नहीं होने देगा। इस पर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट भी की। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। उधर, समाज के गणमान्य लोगों ने बारात विदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें