बिनौली (बागपत)। ग्लहेता गांव के जंगल में दो किसानों के गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई। इससे आठ बीघा फसल जल गई। रविवार को दोपहर के समय ग्लहेता गांव निवासी भरत सिंह व चिरचिटा गांव निवासी रामपाल की जंगल में गन्ने की फसल में अचानक आग लग गई। आग से भरत सिंह की चार बीघा व रामपाल की चार बीघा गन्ने की फसल जल गई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के माध्यम से मशक्कत कर आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।