फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला आर्य प्रतिनिधि सभा ने घेरा एसपी दफ्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के पदाधिकारियों ने एसपी दफ्तर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आर्य समाजों के संचालन में बाधा उत्पन्न करने, दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने एसपी को बताया कि आर्य प्रतिनिधि सभा उप्र ने वित्तीय अनियमितताओं, अनुशासनहीनता के कारण आर्य समाज बड़ौत, अग्रवाल मंडी टटीरी, आदर्श नंगला की कार्यकारिणी को भंग कर सुचारू संचालन के लिए प्रशासक समिति का गठन किया था। आर्य समाज के पूर्व पदाधिकारी कुछ असामाजिक व आर्य समाज विरोधी तत्वों सेे मिलकर आर्य समाज के संचालन में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह आर्य, रिपुदमन सिंह, रवि शास्त्री, सविता आर्या, यतेंद्र राणा, यशवीर राणा, योगेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, महावीर सिंह, विनोद कुमार, उम्मेदपाल, ओमपाल सिंह, मनोज आर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें