फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर में पशु देख भड़के हिंदू संगठन के कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कैंटर में क्षमता से अधिक पशुओं को लादकर ले जाते समय कैंटर से खून टपकता देखकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने देखा और पीछा कर छपरौली चुंगी पर कैंटर को रोक लिया। इस दौरान चालक सहित दो लोग भाग गए, लेकिन भीड़ ने पशु मालिक को पकड़कर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। बाद में भीड़ ने उसे खींचने का प्रयास किया। पुलिस ने घायल पशुओं का इलाज कराया। बाद मेें पुलिस ने पशुओं को सुपुर्दगी मेें देकर कैंटर सीज कर दिया। इस संबंध मेें पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
मंगलवार को सुबह के समय शामली की तरफ से कैंटर नंबर यूपी 17 एटी 3350 मेें चालक क्षमता से अधिक पशु लादकर बड़ौत की ओर आ रहा था, बावली चुंगी पर हिंदु युवा जागरण मंच अंकित बड़ौली और समाजसेवी सचिन वत्स ने कैंटर से खून टपकता देख। उन्होंने कैंटर को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने कैंटर को नहीं रोका। इसकी सूचना पर काफी संख्या मेें कार्यकर्ता मौकेे पर पहुंचे और छपरौली चुंगी पर कैंटर को रोक लिया। इसी दौरान चालक सहित दो लोग मौके से भाग निकले, लेकिन लोगों ने पशु मालिक इंतजार पुत्र हारूण निवासी मोहल्ला कोटला हापुड़ को पकड़ लिया। इस दौरान भीड़ जमा हो गई। भीड़ ने पशु मालिक की जमकर पिटाई की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से बचाकर उसे अपने कब्जे मेें लिया। बाद में भीड़ ने उसे खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन

पशुओं से भरे कैंटर को पुलिस छपरौली रोड स्थित पशु अस्पताल ले गई। कैंटर में 18 पशु लदे थे, जो घायल थे और उनसे खून टपक रहा था। वहां पर उनका इलाज कराया। बाद में लोगों को उन्हें सुपुर्दगी में दे दिया। कैंटर को सीज कर दिया। पुलिस के अनुसार कैंटर शामली से मेरठ जा रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कराया। इस मौके पर हिंदू युवा जागरण मंच के जिलाध्यक्ष मधु सूदन शास्त्री, सुनील शर्मा, पवन, किशोर चौहान, अमित प्रधान, भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय खोखर, महामंत्री रविंद्र राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हाइवे पर लगा पौने घंटे जाम
बड़ौत। पशु से लदे कैंटर को पकड़ने पर हाइवे पर छपरौली चुंगी पर भारी भीड़ जमा हो गयी। इससे हाइवे पौन घंटे अवरुद्ध रहा। इस दौरान हाइवे के दोनों को वाहनों की लंबी कतार लगने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने बताया कि इस कैंटर मेें छह पशु ले जाने की अनुमति है, लेकिन कैंटर में 12 पशु लदे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें