फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली से संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव से तीन दिन पूर्व मवीकलां में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने गया व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। मीतली गांव निवासी नरेंद्र उर्फ कुक्कु (45) पुत्र स्वर्गीय राजवीर मानसिक रूप से बीमार है। भाई उदय सिंह ने बताया कि 27 मई को वह मवीकलां गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देखने के लिए आया था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी सभी जगह तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। जिन लोगों के साथ वह रैली में आया था, उनसे भी जानकारी ली गई। उन्होंने परिजनों को बताया कि वह रैली में उनके साथ गया था, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण गुम हो गया। इस संबंध में भाई ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें