बागपत। मतदान कर्मचारी बूथों तक पहुंच गए। कई जगह अव्यवस्थाएं रही। बसों से पोलिंग टीमों की रवानगी की व्यवस्था थी, लेकिन अधिकतर कर्मचारी निजी वाहनों से पहुंचे। महिला कर्मचारियों के लिए अलग से कमरों की व्यवस्था की और इनकी सुरक्षा के लिए महिला पुलिस बल तैनात किया। अधिकतर कर्मचारियों ने घर से लाए गए टिफिन से ही खाना खाया।
मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियां बूथों तक पहुंच गई। कर्मचारियों ने अपने बूथों पर व्यवस्था दुरुस्त कराई। अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अलावा जिन निकाय में चुनाव , वहां पर कर्मचारियों के लिए आवासीय व्यवस्था रही। खेकड़ा में महिला कर्मचारियों को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराई । देहात में महिला कर्मचारियों के साथ उनके पति या परिवार के सदस्य पहुंचे। कई बूथों पर पानी और शौचालयों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं मिली। इसके अलावा बूथों तक कुछ कर्मचारी और पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी चेक कर अपने वाहनों से ही पहुंच गए।
बैलेट पेपर पर लिखा होगा नाम
बागपत। मतदाता को दिए जाने वाले बैलेट पेपर पर प्रत्याशी का नाम भी अंकित रहेगा। पहले अध्यक्ष पद के लिए बैलेट पेपर दिया जाएगा और इसके बाद सदस्य पद के लिए।