फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में मृत पशुओं के अवशेष डालते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। क्षेत्र के खासपुर गांव में तालाब पर एक टेंपो चालक मछलियों को मृत पशुओं के अवशेष डाल रहा था। ग्रामीणों को इसका पता चला तो उन्होंने हंगामा किया। चालक के साथ मारपीट का प्रयास किया और नोकझोंक की गई। चेतावनी दी अगर तालाब के पानी को दूषित किया तो अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन

खासपुर गांव के तालाब में पिछले काफी समय से मछली पालन का काम किया जाता है। इसकी देखरेख गांव का एक व्यक्ति करता है। शुक्रवार की रात्रि में लगभग दो बजे तालाब के पास एक टेंपो तालाब पर पहुंचा। चालक द्वारा टेंपो से मृत मवेशियों के अवशेष तालाब में डालने लगा। आसपास में मवेशियों के अवशेषों से बदबू फैली तो लोग तालाब पर पहुंचे। यहां पर चालक को पकड़ लिया। उसके साथ नोकझोंक हुई। चालक बागपत का रहने वाला है। मछली पालन करने वाले के कहने पर दिल्ली से मांस का कचरा लाकर तालाब में डाला है। ग्रामीणों का कहना है कि तालाब मांस डालने से बदबू आती है। अगर मछली पालन करना है। तो ब्रेड भी डाले जा सकते हैं। मांस डालने का ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। ओमपाल, शिवकुमार, जितेंद्र, हरबीर, सोमपाल ने चेतावनी दी दोबारा यह कार्य किया तो डीएम से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें