फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार के मामलें में पुलिस बना रही समझौते का दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की से बलात्कार की घटना में पुलिस को पकड़कर सौंपे आरोपी को पुलिस ने थाने से छोड़ दिया और उन्हें धमकी दी कि फैसला कर लो नहीं तो तुम्हें भी बंद कर देगें। इस संबंध में उन्होंने एसपी को शिकायत करते हुए इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रमाला क्षेत्र के एक गांव में एक लड़की के पिता ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 27 जून की रात्रि जब वे पानी चलाने खेत गये थे तभी पड़ोस के ही दो युवक घर में कूदे और उनकी नाबालिग लड़की का मुंह दबाकर कमरे में ले गए और वहां उससे बलात्कार किया। शोर मचाने पर उसकी दूसरी लड़की व वह खेत से आ गया तो उन्होंने उस कमरे को बाहर से बंद कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर दो युवकों को थाने ले गई, लेकिन पुलिस ने कहा कि इस मामले में फैसला कर लो नहीं तो तुम्हें भी शांति भंग की धारा में चालान कर दिया जाएगा और न ही उनकी लड़की का मेडिकल कराया। उन्होंने एसपी से मांग की कि लड़की का मेडिकल कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें