फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाजिदपुर गांव में व्यक्ति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। वाजिदपुर गांव में एक व्यक्ति की फांसी लगाकर हत्या करने के बाद परिजनों और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। उन्होंने इस हत्या में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बड़ौत-बिनौली मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ व कोतवाली पुलिस से ग्रामीणों की नोकझोंक हुई। एक घंटे से लगा जाम इस आश्वासन पर खोला गया कि जो भी इस घटना में शामिल है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों द्वारा जाम खोले जाने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

मृतक प्रमेंद्र (40) पुत्र श्योराज वाजिदपुर गांव का रहने वाला है। वह रिक्शा चलाता था। बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे वह खेत में गया था। जब दो बजे उनके परिवार के लोग वहां पहुंचे तो उसका शव फांसी लगा मिला। इसे लेकर ग्रामीणों व परिवार के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। कार्रवाई की मांग को लेकर देर शाम बड़ौत-बिनौली मार्ग पर शव रखकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर सीओ रामानंद कुशवाहा व कोतवाली प्रभारी आरके सिंह पुलिस बल के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने जाम लगा रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो वह पुलिसकर्मियों से उलझ गए और तीखी नोकझोंक हुई। एक घंटे बाद सीओ द्वारा कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिए जाने लोग शांत हुए। ग्रामीणों ने जाम खोलते हुए शव पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए दिया। पुलिस मोनू नामक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। देर रात मृतक के बड़े भाई नरेश ने एक युवक को नामजद कर चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
प्रमेंद्र की मौत से उसकी पत्नी मंजू व छोटे बच्चों का रोकर बुरा हाल था। पत्नी बार-बार दहाड़ मारकर रो रही थी और बेहोश होकर गिर रही थी। परिवार की महिलाएं उसे समझाने का प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन


पीएम रिपोर्ट आने पर होगा कारणों का खुलासा
सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारणों का पता लग सकेगा। पुलिस गहराई से इस मामले की जांच में जुटी है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, पुलिस उस पर कार्रवाई करेगी।

वाहनों की लगी लंबी कतारें
बड़ौत-बिनौली मार्ग पर एक घंटे तक जाम लगने के कारण यातायात व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को दो किलोमीटर पैदल चलकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें