बिनौली (बागपत)। दादरी गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को लाठी डंडों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।
दादरी गांव में नरेला दिल्ली निवासी ईश्वर की लड़की प्रीति की शादी पांच वर्ष पूर्व प्रदीप के साथ हुई। थाने पहुंचे प्रीति के परिजनों ने बताया कि प्रीति के पति ने शराब पीकर घर में बंद कर लाठी डंडों से बुरी तरह से पीटा। बाद में पड़ोसियों ने घर में कूदकर बचाया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।