पिपरौली। सहजनवां इलाके में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को चिता से शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सहजनवां के मल्हीपुर निवासी जाकिर की शनिवार की रात मौत हो गई। उसके सिर में चोट थी। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही रविवार को उसका दाह संस्कार करने लगे।
विज्ञापन
तभी किसी ने पुलिस को हत्या की आशंका जताते हुए सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को चिता से उतरवाकर कब्जे में लिया। घरवालों का कहना है कि जाकिर शराब पीकर घर आया, गिर गया। जिससे उसके सिर में चोट लग गई थी।