फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रवंदना चौक पर दुकान से अवैध शराब पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। आबकारी पुलिस ने शहर में राष्ट्र वंदना चौक पर कंफेक्शनरी की दुकान में छापा मारकर अवैध शराब पकड़ी। दुकानदार कोल्ड ड्रिंक की बोतल में भरकर शराब बेच रहा था। पुलिस दुकानदार को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार ने पुलिस के साथ शुक्रवार की रात में राष्ट्र वंदना चौक पर आशीष निवासी बागपत की कंफेक्शनरी की दुकान पर छापा मारकर अवैध रूप से बेची जा रही शराब पकड़ी। दुकान से कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में शराब मिली। पुलिस दुकानदार को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि दुकानदार हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर लाता है और उसमें मिलावट कर महंगे ब्रांड की बोतलों में रिफलिंग कर बेचता है। कोल्ड ड्रिंक की बोतलों से शराब मिली। इसके अलावा अंग्रेजी की एक पेटी शराब दुकान के अंदर से बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा में कार्रवाई की जाएगी। आरोपी दुकानदार आशीष के घर पर पुलिस ने एक साल पहले छापा लगाकर बड़ी मात्रा में शराब पकड़ी थी। घर से अप मिश्रित शराब, स्प्रिट, महंगे ब्रांड की खाली बोतलें, ढक्कन आदि बरामद हुए थे। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की थी। दोनों को जमानत मिल गई थी।

पुलिस चौकी के पास बिक रही थी मिलावटी शराब
बागपत। राष्ट्रवंदना चौक पर पुलिस चौकी से महम 30 मीटर की दूसरी पर कंफेक्शनरी की दुकान में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही थी और पुलिस खामोश बैठी हुई थी।
विज्ञापन


अवैध शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी
बागपत। एएसपी रण विजय सिंह ने बताया कि अवैध रूप से शराब की बिक्री नहीं होने दी जाएगी। सभी थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए है कि दुकानों व मकानों में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाई जाए। राष्ट्र वंदना चौक पर पकड़ी गई शराब के मामले में जांच कराई जाएगी जो भी पुलिसकर्मी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें