फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी के फंदे पर लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत।
विज्ञापन

शहर में बड़ौत रोड स्थित बंधन बैंक के सामने मकान में 22 वर्षीय युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। अनाज की टंकी के कुंडे से फांसी का फंदा लगाया हुआ था। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उधर, ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है।
बड़ौत रोड बागपत निवासी रूबी उर्फ उमा (22) पुत्री स्वर्गीय वेदप्रकाश दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में वार्ड आया के पद पर तैनात थी। भाई सुरेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की दोपहर 12 बजे के लगभग ड्यूटी से घर आई और कमरे में अंदर सोने के लिए चली गई । दरवाजे की अंदर से कुंडी लगा ली। शाम को छह बजे के लगभग उसे ड्यूटी पर जाना था। परिजनों ने उसे जगाने के लिए आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। उन्होंने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उनके होश उड़ गए। युवती का शव अनाज की टंकी के कुंडे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था और वह जमीन पर बैठी हुई थी। युवती के होंठ पर चोट का निशान था। युवती की मौत की सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस सूत्रों की तरफ से ऑनर किलिंग की आशंका जताई जा रही है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। युवती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतका की मां संसारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा। गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन


इस तरह कैसे लगा सकती है फांसी
बागपत। मृतक रूबी उर्फ उमा जिस तरह से फांसी के फंदे पर लटकी मिली, उससे हर कोई हैरान है। सभी कह रहे है कि इसी तरह से कोई आत्महत्या नहीं कर सकता। यह ऑनर किलिंग हो सकता है। अनाज की टंकी के कुंडे पर चुनरी से फांसी का फंदा लगा हुआ था और वह नीचे जमीन पर बैठी हुई थी।

मोबाइल खोलेगा का मौत का रहस्य
बागपत। रूबी उर्फ उमा की मौत का रहस्य उसका मोबाइल खोल सकता है। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया और जांच शुरू कर दी है। मोहल्ले के लोगों का कहना था कि वह शाम को छह बजे के लगभग दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में नौकरी करने चली जाती थी और सुबह आठ बजे के लगभग वापस आती थी।
विज्ञापन


प्रेम प्रसंग हो सकता है मौत की वजह
बागपत। मृतक रूबी उर्फ उमा की मौत का कारण प्रेम प्रसंग हो सकता है। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें