बागपत। मेरठ रोड पर मिल गेट के पास शुक्रवार की रात में सात-आठ लोगों ने किसान से ट्रैक्टर ट्राली लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर किसान को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी।
पुराना कस्बा बागपत निवासी अमित ने बताया कि वह शुक्रवार की रात में 10 बजे के लगभग वह मेरठ रोड स्थित सहकारी चीनी मिल में ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना डालने गया । जब वह मिल गेट के पास पहुंचा तो सात-आठ लोगों ने उसे रोक लिया। उससे गन्ने से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर लात घूसों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा होने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि मिल गेट के पास ट्रैक्टर चालक से मारपीट हुई है। लूट का आरोप गलत लगा रहा है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।