फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के विरोध में लोगों ने पुलिस को घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना के पास हुई गोकशी की घटना के खुलासे और आरोपियों की गिरफ्तार की मांग को लेकर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने पुलिस का घेराव किया। चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के अंदर आरोपियों को नहीं पकड़ा गया तो धरना शुरू कर देंगे। वहीं पुलिस ने आरोपियों की तलाश में क्षेत्र के कई गांवों में दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

सोमवार को हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर के नेतृत्व में कार्यकर्ता और सिंघावली अहीर गांव के ग्रामीण थाने पहुंचे। थाना प्रभारी का घेराव कर हंगामा किया। ग्रामीणों का आरोप है कि तीन दिन पहले गांव में कुछ लोगों को जंगल में आवारा गोवंशीय पशुओं को इंजेक्शन लगाते हुए देखा गया था। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। जिस कारण अगले दिन सिंघावली अहीर थाने के पांच-छह गोवंशीय पशुओं को काट दिया गया। गोकशी करने वाले लोगों में पुलिस का भय नहीं रहा है। थाने के ही गोकशी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को नहीं पकड़ पाई।
हिंदू युवा जिलाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन में आरोपियों को नहीं पकड़ा तो धरना शुरू कर देंगे। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। रविवार की रात बिलौचपुरा, बसौद समेत कई गांवों में दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस जल्दी ही घटना का खुलासा करेगी। इनमें तपिश तोमर, राहुल यादव, वैभव, अंकुश तोमर, अभिमन्यु राणा, नीरज, रवि, विजय, रोहित, मोहित आदि शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें