चांदीनगर (बागपत)। पांची गांव में बोरिंग के दौरान मशीन से गिरकर मजदूर घायल हो गया। ग्रामीण और परिजन मजदूर को डॉक्टर के यहां लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
सोमवार को पांची गांव निवासी शौकत के खेत में नलकूप के बोरिंग का कार्य चल रहा था। मशीन चलाते हुए खासपुर गांव निवासी चेतन मशीन से नीचे गिर गया। हादसे में उसे गंभीर चोट लग गई। परिजन और ग्रामीण डॉक्टर के पास ले गए। डॉक्टर ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। हादसे गांव में गम का माहौल बन गया।