फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में दो युवक बुरी नियत से एक मकान मेें घुसे और वहां सोयी महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला की आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर युवक वहां से भाग निकले। पीड़ित ने इस संबंध में मोहल्ले के दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को दोपहर के समय एक महिला मकान में अकेली सो रही थी। जबकि उसका पति बड़ौत मजदूरी करने आया हुआ था। तभी मोहल्ले के दो युवक बुरी नियत से उसके मकान में घुसे और घर में सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। महिला की आंख खुली तो उसने शोर मचा दिया। शोर सुनकर लोग उधर दौड़े तो लोगों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी युवक घर से भागने में सफल रहे। पीड़ित ने इस संबंध में कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि छेड़छाड़ जैसा कोई मामला नहीं है। रुपये के लेन-देन को लेकर उनका पिछले कई माह से विवाद चल रहा है। फिर भी तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें