शहर के मोहल्ला मुगलपुरा में पच्चीस दिन पहले हुए परिवार पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी।
मोहल्ला मुगलपुरा बागपत निवासी फिजेद्दीन पुत्र फकीरा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि आठ मार्च को पड़ोसियों से मामूली विवाद हो गया। पड़ोसी सात लोगों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया। उसकी पत्नी व बेटी को तलवार व चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया। बेटी के कपड़े फाड़ दिए । उसने घटना के दिन ही तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की। सोमवार को पुलिस ने आरोपी फिरोज, शकील पुत्र मकसूद, ईनाम पुत्र उमर, सईदा पत्नी उमर, सोनी बेटी उमर, आस मोहम्मद पुत्र जाहुल हसन, साजिदा बेटी शहनाज निवासी मुगलपुरा मोहल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि विवेचना के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।