फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीआरडी के जवान ने फांसी लगाकर दे दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में पारिवारिक विवाद के चलते पीआरडी के जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फांसी से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हादसे के बाद पीआरडी के परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना के करौदा महाजन गांव निवासी राहुल (32) पुत्र राजबल बागपत में पीआरडी का जवान था। उनकी ड्यूटी ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) कार्यालय में चल रही थी। वह छह माह से अग्रवाल मंडी टटीरी में रेलवे कॉलोनी में कमरा किराये पर लेकर परिवार सहित रहता था। भाई शिवम ने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। शराब को लेकर पत्नी से आए दिन झगड़ा करता था। शनिवार को दोनों के बीच कोई विवाद हुआ। इसके बाद राहुल ने कमरे में मफलर का फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर दी। रात्रि में 11 बजे के लगभग उन्हें इसकी जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फांसी से नीचे उतारा। उसे मफलर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पीआरडी के जवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रूपा का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि पीआरडी जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या के पीछे पारिवारिक विवाद है।

रोडवेज परिचालक की छोड़ दी थी नौकरी
अग्रवाल मंडी टटीरी। मृतक के छोटे भाई शिवम ने बताया कि तीन साल पहले राहुल की उप्र परिवहन विभाग में परिचालक पद पर नौकरी लग गई। कुछ महीने नौकरी करने बाद उसने वहां से नौकरी छोड़ दी। वह शराब पीता था। परिवार के लोगों से भी झगड़ा करता था। छह माह पहले पत्नी भी अपने मायके आ गई। अब वह अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित अपनी ससुराल में कमरा किराए पर लेकर रह रहा था। उसके दो छोटे-छोटे बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें