फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के आंकिक को मारने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। निरपुड़ा गांव में किसान सेवा सहकारी समिति दाहा के उर्वरक बिक्री केंद्र पर तैनात आंकिक के साथ खाद वितरण को लेकर गाली गलौज की गई। आरोप है कि पिता-पुत्र ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

किसान सेवा सहकारी समिति, दाहा के आंकिक संजीव कुमार ने बताया कि वह सोमवार को निरपुड़ा उर्वरक बिक्री केंद्र पर ग्राहकों को खाद वितरित कर रहा था। उसी समय निरपुड़ा के एक पिता-पुत्र आए और खाद के बोरे उठाने लगे। जब उसने रकम मांगी तो उधार की बात करने लगे। संजीव ने उन्हें उधार खाद देने से मना कर दिया। आरोप है कि आंकिक के साथ गाली गलौज की गई। केंद्र से वापस जाते समय धमकी दी। संजीव कुमार ने तहरीर दी है। एसओ दोघट अजय शर्मा ने बताया कि मामले की जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें