फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल की हत्या के मामले में पुलिस ने एलम में दबिश दी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। टीकरी कस्बे के राहुल उर्फ विक्की की हत्या में शामली जनपद के बदमाशों के शामिल होने की आशंका जताई। दोघट थाना पुलिस ने एलम कस्बे मेें दबिश दी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

टीकरी कस्बे के जंगल में 10 नवंबर को राहुल उर्फ विक्की पुत्र खुशीराम को दो बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर गोली मार की। उसकी दोस्त अर्जुन दहशत में बेहोश हो गया । बड़ौत के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई । इस मामले में मृतक के भाई ने दो बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । पुलिस पहले मामले को संदिग्ध बता रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया । मृतक को दो फुट की दूरी से गोली लगी। इस मामले का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। शामली जनपद के बदमाशों द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका जताई जा रही है। एसओ दोघट चितवन कुमार ने बताया कि शामली जनपद के एलम में कई जगह दबिश दी, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। कई संदिग्ध युवकों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें