फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालक के घर हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
केतीपुरा में ई-रिक्शा चालक के घर हजारों की चोरी
विज्ञापन

बागपत। केतीपुरा मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात चोर ई-रिक्शा चालक के मकान के ताले तोड़कर हजारों की नगदी समेत सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। मोहल्ले के लोगों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मकान मालिक ने कोतवाली में एक युवक को नामजद कराते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

केतीपुरा निवासी अमजद ई-रिक्शा चलाता है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार रात वह परिवार सहित मकान की छत पर सोया था। जब सुबह उठकर नीचे आया तो कमरे के ताले टूटे पड़े थे और अंदर सामान बिखरा हुआ था। मकान से 2600 रुपये की नगदी, सोने-चांदी के जेवरात समेत 50 हजार रुपये का सामान गायब मिला। उसे रात में अज्ञात बदमाश चोरी कर ले गए। उसने शुक्रवार सुबह कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी। मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को चोरी के आरोप में पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के बाद एसआई नरेश ने बताया कि पकड़ा गया चोर इमरान उर्फ मोगली है। उसने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उसकी निशानदेही पर चोरी हुई धनराशि में से 1500 रुपये भी बरामद हुए है। सोने-चांदी के जेवरात रात में भागते समय कहीं गिर गए। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें