खेकड़ा (बागपत)। मोहल्ला चक्रसेनपुर के जयभगवान उपाध्याय ने सीएम योगी आदित्य नाथ को पत्र भेजकर अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले में कार्रवाई की मांग की है। आरोप लगाया कि खेकड़ा पुलिस उसकी गुहार नहीं सुन रही है। पुलिस ने उसका मुकदमा तक दर्ज नहीं किया । समझौते के बावजूद आरोपी धमकी दे रहे हैं। इससे उसके परिवार को खतरा है।
सीएम को भेजे पत्र में पीड़ित ने कहा कि वह दूसरी बार पत्र भेज रहा है। मोहल्ले के ही मोनू नामक युवक ने उसके ऊपर हमला किया । खेकड़ा पुलिस ने सहायता नहीं की। उसकी पत्नी और बच्चों को भी खतरा है। पीड़ित का कहना है कि पिछले वर्ष दिसंबर में गणमान्य लोगों ने समझौता करा दिया था, लेकिन आरोपी नहीं माना। पीड़ित ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मानवाधिकार आयोग को पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई है।