अमीनगर सराय (बागपत)। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के बासौद गांव के युवक की पिटाई के बाद गले में फांसी का फंदा लगाकर हत्या कर दी। बुधवार सुबह युवक का शव अमरपुर गढ़ी रजबाहे पुल के नीचे पड़ा मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई।
बासौद निवासी नानू का 22 वर्षीय पुत्र शाहरुख सऊदी अरब में नौकरी करता था। वह 10 दिन पहले ही दो साल बाद घर आया । मंगलवार को घर से टंकी फीटिंग ठेकेदार रुस्तम निवासी मुजफ्फरनगर की कार लेकर गया, लेकिन वापस नहीं लौटा। बुधवार की सुबह सिंघावली अहीर थाना पुलिस को सूचना मिली की कि अमरपुर गढ़ी राजबाहे पुल के नीचे युवक का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को रजबाहे से निकालकर शिनाख्त कराई। युवक की जेब से मिले वोटर आईडी से उसका शिनाख्त शाहरुख पुत्र नानू निवासी बासौद के रूप में हुई। युवक की पिटाई के बाद फांसी लगाकर हत्या की। उसके पूरे शरीर पर पिटाई के निशान हैं। युवक की हत्या की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता नानू ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने बताया कि हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी। शीघ्र ही मामले का खुलासा होगा।
ठेकेदार की कार लौटाने गया था
अमीनगर सराय। शाहरुख कुछ दिन पहले टंकी फीटिंग ठेकेदार रुस्तम निवासी मुजफ्फरनगर की कार लेकर आया । मंगलवार की सुबह नौ बजे वह घर से यह कह कर गया कि वह ठेकेदार की कार लौटाने जा रहा है। ठेकेदार रुस्तम उसे टटीरी के पास मिला। शाहरुख उसे कार देकर वापस चला गया, लेकिन देर रात तक भी घर नहीं लौटा। परिजनों ने ठेकेदार रुस्तम से बात की तो उसने बताया कि वह 12 बजे के लगभग कार उसे कार देकर चला गया । उसने नहीं पता वह कहां गया है। बुधवार की सुबह उसका शव राजबाहे में पड़ा मिला।
हत्या से पहले युवक को जमकर पीटा
अमीनगर सराय। पिता नानू ने बताया कि शाहरुख की हत्या करने से पहले बेरहमी से पिटाई की, क्योंकि उसका पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। उसको चमड़े की बेल्ट या फट्टे से पीटा है। पिटाई के बाद गले में फांसी का फंदा लगाकर मार दिया। उसके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं है। वह तो सऊदी अरब में ट्रक चलाता था। दो साल बाद घर लौटा । उसके हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।
बहन को भेजा मैसेज, अब घर नहीं आऊंगा
अमीनगर सराय। मृतक की बहन मामून खान ने बताया कि मंगलवार की शाम उसके फोन पर भाई शाहरुख के फोन से मैसेज आया कि उसे अपना फोन किसी को बेचा। अब मैं घर नहीं आऊंगा। मैं मुंबई घूमने के लिए जा रहा हूं। इसके बाद उसने भाई के मोबाइल पर कॉल की, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। उसने बताया कि उसके भाई पर मैसेज लिखना नहीं आता था। किसी दूसरे युवक ने गुमराह करने के लिए फोन पर मैसेज किया और मैसेज करने के बाद मोबाइल फोन मृतक की जेब में डाल दिया।
पिता करते है मजदूरी
अमीनगर सराय। मृतक शाहरुख नौ भाई-बहन है। इनमें वह दूसरे नंबर का है। उससे बड़ी एक बहन है। उसके पिता नानू जमीन ठेके पर लेकर खेती करते हैं और मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहे हैं। मृतक शाहरुख दो साल पहले परिवार की आर्थिक स्थिति को देखकर सऊदी अरब में रुपये कमान के लिए चला गया।