बड़ौत (बागपत)।
आवास विकास कालोनी में दिल्ली पुलिस के एएसआई के मकान के घुसकर दिन दहाड़े तीन बदमाशों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर आने पर उन्होंने शोर मचा दिया। मोहल्ले के लोगों ने दो बदमाशों को मारपीट कर पुलिस को सौंप दिया जबकि उनका एक साथी भाग निकला।
आवास विकास कालेानी मेें वेदप्रकाश पुत्र आनंद प्रकाश का मकान है, जो दिल्ली पुलिस में एएसआई पद पर तैनात है। उनके मकान मेें रेशु और अंकित किराये पर रहते हैं। बुधवार को तीन बदमाशों ने उनके घर मेें घुसकर चोरी का प्रयास किया, लेकिन किसी दौरान मकान में लगे कैमरों में उनकी फोटो देख लिए तो उन्होंने शोर मचा दिया। लोग एकत्र हो गए तो बदमाश भागने लगे, लेकिन लोगों ने दो को धर दबोचा और उनकी पिटाई की, लेकिन एक साथी भाग निकला। पकड़े गए बदमाशों मेें सुमित व अमित बड़ौत के रहने हैं।