फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को रोज-डे मनाना महंगा पड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

रोज-डे मनाना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया, जब गुराना रोड से गुजर रही दो युवतियों से उसने प्यार का इजहार कर गुलाब का फूल उनकी ओर किया। युवतियों ने फूल को कुचलते हुए युवक की जमकर धुनाई की। किसी तरह युवतियों के चंगुल से आरोपी भाग निकला।
बुधवार को गुराना रोड पर एक युवक एक गुलाब का फूल लिए हुए प्यार का इजहार करने आ रहा था। तभी सामने से जब दो युवतियां आई तो उसने गुलाब का फूल उनकी तरफ बढ़ाया दिया। इससे युवतियों क्रोधित हो गई और उन्होंने फूल को कुचलते हुए चप्पलों से उस युवक की धुनाई शुरू कर दी और उसका प्यार का भूत चप्पलों से उतार डाला। किसी तरह वह युवक मुंह छिपाकर मौके से भाग निकला। चंद समय में ही यह खेल समाप्त हो गया। बाद में लोगों की भीड़ जुटी ओर वे यहां क्या हुआ यह चर्चा करते एक दूसरे से पूछ रहे । बाद में युवतियां वहां से चली गई। हालांकि रोज-डे के दिन कोई वारदात न हो, इसे देखकर पुलिस की माकूल व्यवस्था करनी चाहिए, लेकिन कहीं भी पुलिस की व्यवस्था देखनों को नहीं मिली।
विज्ञापन


जमकर हो रही फूलों की ब्रिकी
बड़ौत। वेलेंटाइन-डे सप्ताह शुरू होते ही नगर और क्षेत्र मेें स्थित फूलों की दुकानें और उपहार की दुकानें सज गई। सुबह से लेकर शाम तक फूल विक्रेताओं के यहां युवक और युवतियों की फूल खरीदने को लेकर सुबह से शाम तक भीड़ लग रहती है।
विज्ञापन


नहीं लगाएं गए पुलिस कर्मी
बड़ौत। नगर में वैसे तो आमतौर पर मनचलों द्वारा छात्राओं और युवतियों के साथ छेड़छाड़ की वारदात बढ़ रही है, लेकिन ऊपर से वेलेंटाइन-डे सप्ताह शुरू हो गया है। नगर की गांधी रोड पर एक साथ कई शिक्षण संस्थाएं हैं, जिन पर शिक्षण कार्य के लिए सैकड़ों छात्राएं कॉलेजों में आती है, इसमें में बढ़ती हुई छेड़छाड़ की वारदात पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें