फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवती जागरण में महिला कलाकारों से छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट/दाहा (बागपत) । कस्बा टीकरी में रक्षाबंधन के त्योहार पर आयोजित भगवती जागरण में शराब के नशे में धुत दो युवकों ने महिला कलाकारों के साथ छेड़छाड़ की। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी युवक फरार हो गए। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन

टीकरी निवासी कल्लू ने रक्षाबंधन के त्योहार पर सोमवार की रात में भगवती जागरण का आयोजन कराया। जागरण में भजन गायकों के साथ-साथ दो महिला कलाकारों भी पहुंची। जागरण में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जमा था। रात्रि के लगभग 12 बजे नशे में धुत दो युवक वहां पहुंचे और मकान जिस कमरे में महिला कलाकार ठहरी थी, उसमें घुस गए। आरोप है कि दोनों ने यहां पर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर कपड़े भी खींचे। शोर सुनकर जागरण में मौजूद लोग उधर दौड़े तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवकों की तलाश की, लेकिन वे हाथ नहीं लग सके। शामली के मोनू शर्मा ने दो युवकों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों महिलाओं का मेडिकल कराया है। इस वारदात को लेकर कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है। उन्होंने पुलिस से युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें