फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे पर मिला शव मोदीनगर के वकील का निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। गौना-सिंगौली मार्ग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के पास मिला शव मोदीनगर के अधिवक्ता अजय मुदगल का था। मृतक के बेटे ने चांदीनगर थाने में पहुंचकर शव की शिनाख्त की। वह 11 मार्च से लापता थे। पिता की हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह गौना-सिंगौली मार्ग पर एक्सप्रेस-वे के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। शनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को गाजियाबाद जनपद के मोदीनगर निवासी सौरव मुदगल ने चांदीनगर थाने पहुंचकर शव की शनाख्त अपने पिता अजय मुदगल एडवोकेट (55) के रूप में की। उसने बताया कि उसके पिता मोदीनगर तहसील में अधिवक्ता थे। 11 मार्च को गाजियाबाद में शादी समारोह में गए , लेकिन घर वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। 12 मार्च को मोदीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से परिवार को उनका शव मिलने की जानकारी हुई। उसने पिता की हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने मृतक का शव परिजनों को दे दिया। अधिवक्ता की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। इस संबंध में थानाध्यक्ष उमेश रोरिया ने बताया कि मृतक की पहचान अजय मुदगल एडवोकेट में रूप में हुई है। परिजनों को शव दे दिया। परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें