नौकरी दिलाने के नाम पर पांच
लाख रुपये की ठगी
बड़ौत (बागपत)। स्कूल में चतुर्थ श्रेणी में नौकरी लगाने के नाम पांच लाख रुपये ठगने के मामले में एएसपी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज किया है।
एएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में लुहारी गांव निवासी विरेश ने बताया कि दो माह पूर्व विपिन और विवेक निवासी गंगानगर ने स्कूल में चतुर्थ श्रेणी में तैनाती देने के नाम पर दो माह पूर्व पांच लाख रुपये लिए थे। लेकिन न तो उनकी नियुक्त कराई गई और न ही पैसे लौटाए गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। एएसपी के निर्देश पर पुलिस दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।