फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे की रॉड मारकर दिव्यांग को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

कोताना गांव में सोमवार की रात में कुछ लोगों ने एक दिव्यांग दलित की लोहे की छड़ से मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अफसरों में हड़कंप मच गया। एएसपी, सीओ और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में मृतक के पिता ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने कहा उनका बेटा शराब और नशे का आदी था। इसे लेकर विवाद हुआ होगा, इसके चलते उसकी हत्या की होगी।
मृतक मोनू (27) पुत्र गोवर्धन कोताना गांव का रहने वाला है। वह दिव्यांग है। सोमवार को उसके पिता गोवर्धन और मां मूर्ति शादी में गए। घर पर उनका बेटा मोनू अकेला था। सुबह जब उसकी चाची शांति पत्नी सीताराम उसके घर में आई तो मोनू खून से लथपथ पड़ा था और हाथ आटे में सने थे। इस संबंध में उन्होंने सूचना मोनू के पिता और पुलिस को दी।
विज्ञापन

सूचना मिलते भी वे गांव पहुंचे और एएसपी राजेश श्रीवास्तव, सीओ रामानंद कुशवाहा, कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में वहां पर डॉग स्कावायड की टीम बुलाई और उन्होंने हत्यारोपियों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। मौके पर पुलिस ने लोहे की मोटी रॉड बरामद की। इससे मोनू की कनपटी पर मारकर हत्या की और वहां से बीयर और शराब की बोतलें भी मिली हैं, उन्हें भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इस संबंध में मृतक के पिता गोवर्धन पुत्र आशाराम ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आशंका जताई है कि शराब पीने या जुआ खेलते समय उसके ही साथियों द्वारा विवाद हुआ होगा और इसी के चलते उसकी हत्या की गई है। दूसरी तरफ मोनू की हत्या के बाद उसकी मां मूर्ति व भाभी शांति समेत अन्य परिवार की महिलाओं का रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ सीओ रामानंद कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने मौके से शराब की बोतलें, नमकीन व लोहे की छड़ बरामद की, इसे मारकर युवक हत्या की और मृत युवक के हाथ आटे में सने है और आटा भी रखा है। अब तक जांच में जो सामने आया है उससे यही प्रतीक हो रहा है कि उसकी हत्या शराब पीने वाले और जुआ खेलने वाले दोस्तों ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें