ग्रुप-डी परीक्षा में दूसरे की जगह पेपर देता युवक काबू, केस
समालखा। जीटी रोड स्थित ताऊ देवी लाल बीएड कॉलेज में एचएसएससी की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर पेपर देते एक युवक को काबू किया गया। आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बीएड कॉलेज की प्राचार्य व सेंटर सुपरीडेंट डॉ. कविता राणा के अनुसार उनके कालेज को एचएसएससी की परीक्षा का केंद्र बनाया गया है। शनिवार को इस परीक्षा में वे पंचकूला से ओबजरवर अमरीक सिंह के साथ रूटीन की चेकिंग में निकले थे। इस दौरान उन्होंने दो बच्चों की आइडी चेक की तो एक बच्चे की नकली निकली। तफ्तीश में पाया कि रवि कचरौली मातनहेल झज्जर के स्थान पर इसी के गांव का कुलदीप पेपर दे रहा था। मामले की सूचना पुलिस व एसडीएम गौरव कुमार को दी गई। अधिकारियों की देखरेख में एक बार पुन फोटो व आइडी की शिनाख्त की तो धोखाधड़ी पाई गई। जिसमें पुलिस ने प्राचार्य कविता राणा की शिकायत पर आरोपी कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे कल अदालत पेश किया जाएगा।