मेरठ देहात व शामली के ध्यानार्थ
चांदीनगर (बागपत)। मेरठ के जानी निवासी राजेश ने बताया कि वह अपनी पत्नी संपदा व पांच वर्षीय बेटे हिमांशु के साथ पांची गांव में रिश्तेदारी मेें आया था। मंगलवार की दोपहर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। चमरावत-मुकारी मार्ग पर कहरका गांव के पास पहुंचे तो अचानक सड़क में गड्ढा आने से बाइक उछल गई। इससे पांच वर्षीय बेटा हिमांशु बाइक से उछल कर सड़क पर गिर गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
बसौद से किशोर लापता
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बसौद गांव निवासी मौलवी मंजूर अहमद ने बताया 15 अक्तूबर को मुजफ्फरनगर के हरसौली मदरसे में उसका 14 वर्षीय बेटा अजफार पढ़ने घर से गया। न तो मदरसे में पहुंचा और न ही घर वापस लौटा है। नौ दिन से वह लापता है। उसने बागपत कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उन्हें टरका दिया।
बाइक फिसली, युवक घायल
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। बागपत मार्ग पर चौहलदा नहर के पास बाइक फिसलने से शामली निवासी हकीमुद्दीन घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।